एक सूनी कविता (Melancholy)
एक सूनी कविता
एक डायरी पड़ी
है सिरहाने, खुली हुई
हवा के झोके
पन्नों को यूं छू जाते है ,
मानो माँ ने
प्यार से सहलाया हो,
उसी बिस्तर पर,
मैं करवटें बदल
रहा हूँ
मगर क्यों?
सब तो है मेरे
पास
फिर क्यूँ है
सब अंजाना सा,
एक अजब सी बेचैनी
नहीं जनाब, इश्क़
नहीं है यह मर्ज़,
जिसके दर्द में
भी एक नशा सा होता है,
वो नशा जिसमे
सारी दुनिया मशगूल है
मैं तो पूरे
होश में हूँ (काश ना होता)
टटोलता हूँ उस
डायरी को,
उन लफ़्ज़ों की
तलाश में,
जो दे दें मुझे,
मेरी ज़िन्दगी
के मायने,
पर रोज़ की तरह,
डायरी खामोश
है,
और मैं करवटें
बदल रहा हूँ |
Melancholy
A diary lies by my bedside,
The wind caressing its open pages,
Just like my mother gently strokes my hair.
On the same bed, I lie restless.
But why?
I seem to have everything I ever wished for.
Why, then everything seems deserted?
There is a strange unease that lurks.
No sir, this is not love,
whose pain too is intoxicating.
So much that millions wallow in it.
I, on the other hand, am in my senses (wish I wasn’t)
I search the diary,
In the hope,
That it contains, in the words that lie within, the meaning
of life.
But as usual,
the diary is silent,
And I lie restless.
Comments
Post a Comment